Bihar Student Credit Card Scheme

कई लड़के-लड़कियां इच्छा के बावजूद उच्च शिक्षा हासिल नहीं कर पाते हैं | पैसे की कमी के चलते कुछ बेहतर प्रयास करने की उनकी हसरत दम तोड़ देती है |
ऐसे ही गरीब विद्यार्थियों की मदद के लिए बिहार की सरकार ने एक Bihar Student Credit Card Scheme (BSCCS) शुरू की है | इसे 2 अक्टूबर 2016 को लॉन्च किया गया था | Bihar Student Credit Card Yojana को लागू करने के लिए सरकार ने शिक्षा वित्त निगम (Education Finance Corporation) की स्थापना की है |

Bihar Student Credit Card Guidelines

  • आर्थिक समस्या के कारण उच्च शिक्षा प्राप्त करने से वंचित विधार्थिओ को आर्थिक सहायता देने के उद्देश्य से बिहार सरकार की 7 निश्चय योजना के तहत इस योजना को शुरू किया गया है।
  • इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य मे उच्च शिक्षा मे सकल नामांकन अनुपात (GROSS ENROLMENT RATIO) के दर मे वृद्धि लाना है।
  • इस योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2018-19 मे 50 हजार, वित्तीय वर्ष 2019-20 मे 75 हजार और वित्तीय वर्ष 2020-21 मे 1 लाख विधार्थिओ को इसका लाभ देने का अनुमान है।
  • इस योजना के तहत बिहार राज्य शिक्षा वित्त निगम के माध्यम से शिक्षा ऋण दिया जाएगा।
  • इस योजना का लाभ केवल उच्च शिक्षा लेने वाले विधार्थिओ को ही मिलेगा।
  • इस योजना का लाभ बिहार के मूल निवासी को ही प्राप्त होगा।
  • इसके तहत आवेदक की उम्र 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • स्नातकोत्तर स्तर पर पाठ्यक्रम के आधार पर अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए Online आवेदन करना होगा।
  • इस योजना के तहत 4 लाख तक का ऋण मिल सकता है।

Bihar Student Credit Card Required Documents

  • आधार कार्ड
  • आवास का प्रमाणपत्र
  • 10वी की मार्कशीट (पॉलिटेक्निक कोर्स के लिए)
  • 12वी की मार्कशीट
  • PAN कार्ड
  • बैंक पासबूक
  • संस्थान मे नामांकन का प्रमाणपत्र
  • संस्थान से प्राप्त पाठ्यक्रम शुल्क की विवरणी
  • आवेदक या सह आवेदक के दो फोटो

यहा पर इस लेख मे Bihar Student Credit Card Scheme के बारे मे सभी जरूरी जानकारी दी गई है। यह योजना उन विधार्थिओ के लिए वरदान रूप है जो पैसो की कमी की वजह से पढ़ाई नहीं कर पाते है। अगर आपको इस योजना के तहत की ओर जानकारी चाहिए या आपको इसके तहत कोई सवाल है तो आप हमे COMMENT कर सकते है। इसके अलावा आपको जानकारी चाहिए तो आप यहा से CLICK करके प्राप्त कर सकते है।

Comments

Popular posts from this blog

Bihar Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana

Cyber Security Policy India

Deen Dayal Upadhyaya Grameen Kaushalya Yojana